इस्राईली सैनिक हलिया समय में बड़ी क्रूरता से हमले कर रहे हैं और फ़िलिस्तीनियों को निशाना बना रहे हैं।
क़तर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम इस्राईली सैनिकों के हमलों में फ़िलिस्तीनियों की शहादत की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बयान में कहा गया है कि हम विश्व समुदाय से अपील करते हैं कि इस्राईली हमलों पर अंकुश लगाने के लिए फ़ौरन कार्यवाही करे और फ़िलिस्तीनी जनता को सुरक्षा दे।
बयान में कहा गया कि इस्राईल जिस तरह की हरकतें कर रहा है उससे फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में हालात विस्फोटक हो चले हैं और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रवक्ता नबील अबू रदेना ने कहा कि क़ाबिज़ इस्राईली सरकार पूरे इलाक़े में आग लगा देना चाहती है वो फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ आपराधिक कार्यवाहियां कर रही है।
उन्होंने अमरीकी सरकार से मांग की कि इस्राईली अपराधों पर अपनी चुप्पी तोड़े और बातों के बजाए अमल करे वरना यही अपराध जारी रहेंगे।
हमास संगठन ने कहा कि इस्राईल के अपराधों से फ़िलिस्तीनियों का संघर्ष रुकने वाला नहीं है बल्कि प्रतिरोध और भी तेज़ होगा।
342/